उत्तराखंडक्राइम

उत्तराखंड: सेलाकुई में शराब पीने के दौरान विवाद, युवक की चाकू मारकर हत्या; आरोपी फरार

Listen to this News

विकासनगर: सेलाकुई थाना क्षेत्र के जमनपुर में सोमवार देर रात शराब पीने के दौरान हुए विवाद में एक युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई। मृतक की पहचान 25 वर्षीय राजपाल के रूप में हुई है। वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गया।

जानकारी के अनुसार, आरोपी जितेंद्र कुमार की बेटी का जन्मदिन था। इसी दौरान बिल्डिंग के पास रहने वाले राजपाल और जितेंद्र के बीच किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। दोनों के बीच हाथापाई भी हुई। पुलिस के अनुसार, दोनों ने शराब पी रखी थी।

विवाद बढ़ने पर जितेंद्र ने राजपाल के सीने पर चाकू से वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल राजपाल को पुलिस ने 108 एंबुलेंस की मदद से झाझरा स्थित निजी अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, राजपाल और जितेंद्र के बीच करीब 10-15 दिन पहले भी खाने-पीने को लेकर विवाद हुआ था। इसके बाद से दोनों के बीच रंजिश चल रही थी। घटना के बाद आरोपी फरार है और पुलिस उसकी तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही है।

पुलिस ने शव को मोर्चरी में रखवा दिया है। पंचनामा और पोस्टमार्टम की कार्रवाई की जा रही है। मामले में प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button