उत्तराखंड

हरिद्वार: फर्जी प्रमाणपत्र से मेडिकल कॉलेज में दाखिले का मामला, एसआईटी ने छात्रा के दस्तावेज कब्जे में लिए

Listen to this News

हरिद्वार: फर्जी प्रमाणपत्रों के आधार पर एमबीबीएस में दाखिले के मामले की जांच कर रही एसआईटी सोमवार को हरिद्वार मेडिकल कॉलेज पहुंची। टीम ने मामले में आरोपी छात्रा के सभी दस्तावेज अपने कब्जे में लिए और कॉलेज के कुछ कर्मचारियों से पूछताछ की।

दरअसल, मेडिकल कॉलेज में एमबीबीएस दाखिले के लिए चार छात्राओं पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के उत्तराधिकारी होने का कथित फर्जी प्रमाणपत्र लगाने का मामला सामने आया था। दस्तावेजों की जांच में प्रमाणपत्र फर्जी पाए जाने के बाद चारों छात्राओं के खिलाफ अलग-अलग थानों में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।

पटवारियों और कर्मचारियों से भी पूछताछ

एसएसपी प्रमेंद्र डोबाल के निर्देश पर एसपी देहात जया बलूनी की अध्यक्षता में एसआईटी गठित की गई है। टीम इससे पहले देहरादून में कई पटवारियों और अन्य कर्मचारियों से पूछताछ कर चुकी है। शनिवार को एसडीएम सदर कार्यालय में भी पटवारियों से पूछताछ की गई थी।

अब सभी प्रमाणपत्रों की जांच

एसआईटी की जांच अब केवल स्वतंत्रता संग्राम सेनानी आश्रित प्रमाणपत्र तक सीमित नहीं है। जांच के दायरे में अन्य दस्तावेज भी शामिल किए गए हैं। प्रशासन की संयुक्त जांच समिति भी मामले की जांच कर रही है। ईडब्ल्यूएस और स्थायी निवास प्रमाणपत्रों की भी जांच की जा रही है।

एसआईटी अब कब्जे में लिए गए दस्तावेजों की जांच करेगी। जांच के आधार पर मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button