देश
केंद्र सरकार का बड़ा फैसला: कर्मचारियों का महंगाई भत्ता 2% बढ़ा

नई दिल्ली: केंद्र सरकार ने केंद्रीय कर्मचारियों और पेंशनर्स को बड़ी राहत देते हुए महंगाई भत्ते (DA) में 2 प्रतिशत की बढ़ोतरी को मंजूरी दे दी है। यह फैसला केंद्रीय कैबिनेट की बैठक में लिया गया।
नई बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ता 58% से बढ़कर 60% हो गया है। यह बढ़ोतरी जनवरी 2026 से प्रभावी मानी जाएगी, जिससे कर्मचारियों और पेंशनभोगियों को एरियर का भी लाभ मिलेगा।
सरकार के इस फैसले से देशभर के करीब 50 लाख केंद्रीय कर्मचारी और 65 लाख पेंशनर्स को फायदा मिलेगा।
महंगाई भत्ता कर्मचारियों की सैलरी का वह हिस्सा होता है, जिसे बढ़ती महंगाई के असर को कम करने के लिए दिया जाता है। सरकार साल में दो बार—जनवरी और जुलाई—में इसका संशोधन करती है।



