क्राइम

अहमदाबाद: हत्या के बाद प्रशासन सख्त, अवैध अतिक्रमणों पर चला बुलडोजर

Listen to this News

अहमदाबाद। गुजरात के अहमदाबाद जिले के धंधुका क्षेत्र में युवक की हत्या के बाद प्रशासन एक्शन मोड में आ गया है। घटना के बाद अवैध कब्जों और निर्माणों के खिलाफ बड़े पैमाने पर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

प्रशासन ने आरोपियों से जुड़े अवैध निर्माणों और अतिक्रमणों को चिन्हित कर उन्हें हटाने का अभियान चलाया। इस दौरान कई अवैध ढांचों को ध्वस्त किया गया, जिससे इलाके में हड़कंप मच गया।

अधिकारियों का कहना है कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने और अपराध पर सख्त संदेश देने के लिए यह कार्रवाई की गई है। साथ ही साफ किया गया है कि अवैध कब्जों और गैरकानूनी गतिविधियों के खिलाफ आगे भी इसी तरह सख्त कदम उठाए जाएंगे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button