उत्तराखंड
नैनीताल में दर्दनाक घटना: डिप्रेशन से जूझ रहे वकील ने कार में खुद को मारी गोली

उत्तराखंड के नैनीताल से एक बेहद दुखद खबर सामने आई है, जहां एक अधिवक्ता ने कथित रूप से अपनी कार में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
मिली जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान अधिवक्ता पूरन सिंह भाकुनी के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि वह लंबे समय से डिप्रेशन से जूझ रहे थे। रिपोर्ट के मुताबिक, घटना के बाद मौके से एक सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें मानसिक तनाव का जिक्र किया गया है।
सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और सुसाइड नोट की भी जांच की जा रही है।



