उत्तराखंड

देहरादून में गर्मी का कहर: 40 डिग्री के करीब पहुंचा पारा, सुहावना मौसम हुआ गायब

Listen to this News

देहरादून, जो कभी अपने सुहावने मौसम के लिए जाना जाता था, इन दिनों भीषण गर्मी की चपेट में है। लगातार बढ़ते तापमान ने शहर की पहचान को ही बदल दिया है।

मौसम विभाग के अनुसार, रविवार को देहरादून का अधिकतम तापमान 39.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से करीब 5 डिग्री अधिक है। वहीं न्यूनतम तापमान भी 22.5 डिग्री सेल्सियस रहा, जो औसत से ज्यादा है।

तेज धूप और गर्म हवाओं के चलते दोपहर के समय शहर की सड़कों पर सन्नाटा पसरा नजर आया। लोग जरूरी काम होने पर ही घरों से बाहर निकल रहे हैं और खुद को धूप से बचाने के लिए सिर और चेहरे को ढककर निकल रहे हैं।

मौसम विभाग ने लू चलने की चेतावनी जारी की है और आशंका जताई है कि आने वाले दिनों में तापमान 40 डिग्री सेल्सियस के पार जा सकता है।

फिलहाल, गर्मी से राहत के कोई आसार नहीं दिख रहे हैं। हालांकि, मौसम विभाग के मुताबिक अगले कुछ दिनों बाद तापमान में 3 से 5 डिग्री तक गिरावट आ सकती है, जिससे लोगों को कुछ राहत मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button