उत्तराखंडहरिद्वार

हरिद्वार: बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी, भारी वाहनों पर रोक

Listen to this News

Haridwar में 30 अप्रैल को होने वाले बुद्ध पूर्णिमा स्नान पर्व को लेकर प्रशासन ने विशेष ट्रैफिक डायवर्जन प्लान जारी किया है। बढ़ती श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए शहर में यातायात व्यवस्था सुचारु बनाए रखने के लिए यह प्लान लागू किया जा रहा है।

पुलिस प्रशासन के अनुसार, यह ट्रैफिक प्लान 30 अप्रैल की रात से लागू होगा और मेला समाप्ति तक प्रभावी रहेगा। इस दौरान शहर क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर पूरी तरह रोक रहेगी।

मुख्य व्यवस्थाएं इस प्रकार रहेंगी:

  • भारी यातायात होने पर सभी बड़े वाहनों को बॉर्डर पर ही रोका जाएगा।
  • नगलाइमरती से आने वाले वाहनों को बैरागी कैंप पार्किंग में डायवर्ट किया जाएगा।
  • चीला मार्ग का उपयोग केवल ऋषिकेश की ओर निकासी के लिए किया जाएगा।
  • गुरुकुल कांगड़ी सर्विस लेन से वाहनों को सिंहद्वार होते हुए शंकराचार्य चौक भेजा जाएगा।
  • दबाव बढ़ने पर वैकल्पिक मार्ग जैसे लक्सर, फेरूपुर, जगजीतपुर और मोहंड रूट का उपयोग किया जाएगा।

पार्किंग और रूट प्लान:
दिल्ली, मेरठ, मुजफ्फरनगर सहित अन्य शहरों से आने वाले वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों—अलकनंदा, पंतद्वीप और चमगादड़ टापू—में खड़ा किया जाएगा।

ऑटो और स्थानीय यातायात पर भी असर
देहरादून और ऋषिकेश से आने वाले ऑटो केवल जयराम मोड़ तक ही चल सकेंगे, जबकि कुछ प्रमुख मार्गों पर ऑटो, विक्रम और टैक्सी का संचालन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button