देशस्वास्थ्य

हरियाणा: इलाज महंगा पड़ रहा, सरकारी अस्पतालों में भी मरीजों पर 10 हजार से ज्यादा खर्च का बोझ

Listen to this News

हरियाणा में स्वास्थ्य सेवाओं का खर्च आम लोगों की जेब पर भारी पड़ता जा रहा है। ताजा रिपोर्ट के अनुसार, सरकारी अस्पतालों में इलाज कराने पर भी मरीजों को औसतन 10 हजार रुपये से अधिक अपनी जेब से खर्च करने पड़ रहे हैं।

रिपोर्ट में सामने आया है कि हरियाणा के सरकारी अस्पतालों में प्रति मरीज औसतन करीब 10,987 रुपये खर्च होते हैं, जो राष्ट्रीय औसत 6,631 रुपये से लगभग 66 प्रतिशत अधिक है।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों का मानना है कि दवाइयों, जांचों और अन्य आवश्यक सेवाओं के लिए मरीजों को अक्सर बाहर निर्भर रहना पड़ता है, जिससे कुल खर्च बढ़ जाता है। कई मामलों में अस्पतालों में दवाएं और सर्जिकल सामान उपलब्ध नहीं होने के कारण मरीजों को बाजार से खरीदना पड़ता है।

निजी अस्पतालों की बात करें तो वहां इलाज का औसत खर्च 42 हजार रुपये से अधिक है, जो भले ही राष्ट्रीय औसत से कम हो, लेकिन आम परिवारों के लिए यह भी बड़ा आर्थिक बोझ है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button