उत्तराखंड

देहरादून: दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर पथराव, शामली में दो वॉल्वो बसों को बनाया निशाना; यात्री बाल-बाल बचे

Listen to this News

दून-दिल्ली एक्सप्रेसवे पर उस समय हड़कंप मच गया जब शामली क्षेत्र में दो वॉल्वो बसों पर अज्ञात लोगों ने पथराव कर दिया। इस घटना में बसों के शीशे टूट गए और पत्थर अंदर तक आ गए, हालांकि गनीमत रही कि यात्री गंभीर रूप से घायल नहीं हुए।

जानकारी के अनुसार, एक बस देहरादून से दिल्ली जा रही थी, तभी कुछ शरारती तत्वों ने उस पर पत्थर फेंकना शुरू कर दिया। शुरुआत में चालक को लगा कि यह आकस्मिक घटना है, लेकिन लगातार पथराव होने पर बस रोकनी पड़ी।

इसी दौरान दूसरी वॉल्वो बस, जो दिल्ली से देहरादून की ओर आ रही थी, उसे भी उसी स्थान पर निशाना बनाया गया। पत्थर लगने से बसों के आगे और किनारे के शीशे क्षतिग्रस्त हो गए और कुछ यात्रियों को हल्की चोटें भी आईं।

परिवहन निगम ने इस घटना को गंभीरता से लेते हुए संबंधित थाने में शिकायत दर्ज कराई है। प्रारंभिक जांच में आशंका जताई जा रही है कि यात्रियों में भय पैदा करने के उद्देश्य से यह वारदात कराई गई हो सकती है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button