उत्तराखंड कैबिनेट बैठक आज, ईंधन बचत और सादगी से जुड़े बड़े फैसलों की संभावना

उत्तराखंड में आज मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक आयोजित होने जा रही है, जिसमें ईंधन बचत और सरकारी खर्चों में कटौती से जुड़े कई अहम फैसले लिए जाने की संभावना है। बैठक में केंद्र सरकार के हालिया “फ्यूल सेविंग और ऑस्टेरिटी” अपील के अनुरूप राज्य में नई नीतियों पर चर्चा होगी।
सूत्रों के अनुसार, कैबिनेट में सरकारी वाहनों की संख्या कम करने, सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” लागू करने और कामकाज में डिजिटल वर्किंग को बढ़ावा देने जैसे प्रस्तावों पर विचार किया जा सकता है। इसके साथ ही कुछ विभागों में वर्क फ्रॉम होम की व्यवस्था को भी सीमित रूप से लागू करने पर मंथन होगा।
बताया जा रहा है कि राज्य सरकार केंद्र के निर्देशों और वैश्विक आर्थिक परिस्थितियों को देखते हुए ऊर्जा संरक्षण और सार्वजनिक संसाधनों के बेहतर उपयोग पर जोर दे रही है। कैबिनेट बैठक में अन्य प्रशासनिक और विकास संबंधी प्रस्तावों पर भी मुहर लग सकती है।



