मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का निधन, लखनऊ में ली अंतिम सांस; 38 वर्ष की उम्र में निधन से शोक की लहर

उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी के संस्थापक मुलायम सिंह यादव के छोटे बेटे प्रतीक यादव का लखनऊ में निधन हो गया है। वे 38 वर्ष के थे। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।
जानकारी के अनुसार, प्रतीक यादव को बुधवार सुबह लखनऊ के सिविल अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। शुरुआती जानकारी में बताया जा रहा है कि उन्हें अस्पताल लाए जाने से पहले ही उनकी तबीयत गंभीर रूप से बिगड़ चुकी थी। हालांकि, उनकी मौत के कारणों की आधिकारिक पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही हो सकेगी।
प्रतीक यादव, अखिलेश यादव के सौतेले भाई और भाजपा नेता अपर्णा यादव के पति थे। वे राजनीति से दूर रहते हुए फिटनेस और रियल एस्टेट कारोबार से जुड़े हुए थे। परिवार से जुड़े होने के बावजूद उन्होंने राजनीतिक जीवन के बजाय निजी व्यवसाय और सामाजिक गतिविधियों को प्राथमिकता दी।
उनके निधन के बाद सिविल अस्पताल और पोस्टमार्टम हाउस के बाहर सुरक्षा बढ़ा दी गई है और परिवार के करीबी सदस्य मौके पर पहुंच रहे हैं। प्रशासन ने स्थिति पर नजर बनाए रखी है।



