उत्तराखंड

उत्तराखंड कैबिनेट का बड़ा फैसला: अब सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे”, सीएम और मंत्रियों के काफिले में वाहनों की संख्या होगी आधी

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड सरकार ने पर्यावरण संरक्षण और ईंधन बचत को बढ़ावा देने के लिए बड़ा निर्णय लिया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में कई अहम प्रस्तावों को मंजूरी दी गई, जिनमें सबसे प्रमुख है—सप्ताह में एक दिन “नो व्हीकल डे” मनाने का फैसला।

सरकारी निर्णय के अनुसार, इस दिन सरकारी कार्यालयों में कार्यरत कर्मचारियों को निजी वाहनों के उपयोग से बचने और सार्वजनिक परिवहन, पैदल चलने या कारपूलिंग को अपनाने के लिए प्रेरित किया जाएगा। इसके साथ ही आम जनता को भी स्वेच्छा से इस पहल से जुड़ने की अपील की जाएगी।

कैबिनेट ने एक और महत्वपूर्ण कदम उठाते हुए मुख्यमंत्री और मंत्रियों के काफिले में शामिल वाहनों की संख्या को 50 प्रतिशत तक घटाने का फैसला किया है। इसका उद्देश्य ईंधन की खपत कम करना और सरकारी कामकाज में सादगी लाना है।

सरकार का कहना है कि यह निर्णय पर्यावरण संरक्षण, प्रदूषण नियंत्रण और ऊर्जा संसाधनों के बेहतर उपयोग की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इसके तहत इलेक्ट्रिक वाहनों के उपयोग को भी प्रोत्साहित किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button