
Listen to this News
हरिद्वार में गंगा दशहरा के पावन अवसर पर आस्था का जनसैलाब उमड़ पड़ा। सुबह से ही लाखों श्रद्धालु हरकी पैड़ी पर गंगा स्नान के लिए पहुंचे और मां गंगा में डुबकी लगाकर पुण्य लाभ अर्जित किया। श्रद्धालुओं ने गंगा तट पर पूजा-अर्चना और दान-पुण्य भी किया।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार गंगा दशहरा के दिन गंगा स्नान करने से दस प्रकार के पापों का नाश होता है। इस बार गंगा दशहरा पर हस्त नक्षत्र, सिद्धि योग और व्यतिपात योग का दुर्लभ संयोग भी बन रहा है, जिससे पर्व का महत्व और बढ़ गया है।
श्रद्धालुओं की भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन और पुलिस ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। हरिद्वार में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाई गई है और कई स्थानों पर ट्रैफिक डायवर्जन प्लान लागू किया गया।



