उत्तराखंड

भाजपा नेता हत्याकांड के चार दिन बाद बैरागीवाला में लौटने लगी सामान्य स्थिति, खुले बाजार और घर लौटने लगे पलायन कर गए परिवार

Listen to this News

देहरादून। सहसपुर के बैरागीवाला में भाजपा नेता विनोद कुमार की हत्या के बाद फैले तनाव और भय के माहौल के बीच अब गांव में धीरे-धीरे सामान्य स्थिति लौटने लगी है। चार दिन बाद बंद पड़े बाजार खुलने लगे हैं और क्षेत्र से अस्थायी रूप से पलायन कर गए कई मुस्लिम परिवार भी अपने घरों में लौटने लगे हैं।

घटना के बाद इलाके में भारी पुलिस बल तैनात किया गया था और कई घरों पर ताले लटक गए थे। हालांकि, प्रशासन और पुलिस की सतर्कता के बीच अब हालात में सुधार दिखाई दे रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि गांव में लंबे समय से आपसी सौहार्द का माहौल रहा है और वे जल्द से जल्द सामान्य जीवन की बहाली चाहते हैं।

फिलहाल क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी बनी हुई है और पुलिस लगातार स्थिति पर नजर रखे हुए है, ताकि किसी भी प्रकार की अफवाह या तनाव की स्थिति दोबारा पैदा न हो।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button