उत्तराखंड

चुनावी रणनीति पर मंथन के लिए आज देहरादून पहुंचेंगी कांग्रेस प्रभारी कुमारी सैलजा, दिनभर बैठकों का दौर

Listen to this News

देहरादून। आगामी विधानसभा चुनावों की तैयारियों को लेकर कांग्रेस ने अपनी गतिविधियां तेज कर दी हैं। पार्टी की उत्तराखंड प्रभारी और एआईसीसी महासचिव कुमारी सैलजा आज देहरादून पहुंचेंगी, जहां वह पार्टी नेताओं और पदाधिकारियों के साथ कई अहम बैठकें करेंगी।

सूत्रों के अनुसार, कुमारी सैलजा संगठनात्मक मुद्दों, बूथ स्तर की तैयारियों और आगामी चुनावी रणनीति को लेकर वरिष्ठ नेताओं से फीडबैक लेंगी। बैठकों में पार्टी की मजबूती, जमीनी स्तर पर संगठन विस्तार और चुनावी तैयारियों को धार देने पर विशेष चर्चा होने की संभावना है।

कांग्रेस 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठन को सक्रिय करने और कार्यकर्ताओं में नई ऊर्जा भरने की रणनीति पर काम कर रही है। कुमारी सैलजा का यह दौरा इसी दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button