अग्निवीर बनने का सपना अब होगा आसान: आईटीआई पास युवाओं को मिलेगी विशेष छूट, प्रवेश प्रक्रिया शुरू

उत्तराखंड में अग्निवीर बनने की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए अच्छी खबर है। कौशल विकास एवं सेवायोजन विभाग ने राज्य की 153 राजकीय और 82 निजी औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों (आईटीआई) में नए सत्र के लिए प्रवेश प्रक्रिया शुरू कर दी है। आईटीआई पास अभ्यर्थियों को अग्निवीर भर्ती में विशेष छूट और अतिरिक्त लाभ मिलने से युवाओं में उत्साह देखा जा रहा है।
विभागीय अधिकारियों के अनुसार, आईटीआई से तकनीकी प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले युवाओं को सेना की अग्निवीर भर्ती में कुछ ट्रेडों के लिए अतिरिक्त अवसर और निर्धारित छूट का लाभ मिलेगा। इसके मद्देनजर बड़ी संख्या में युवा आईटीआई में दाखिले के लिए आवेदन कर रहे हैं।
प्रवेश प्रक्रिया शुरू होने के साथ ही विभाग ने युवाओं से समय रहते आवेदन करने की अपील की है। अधिकारियों का कहना है कि तकनीकी शिक्षा युवाओं को रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने के साथ-साथ देश सेवा का सपना पूरा करने में भी मददगार साबित हो सकती है।



