Blog

हरिद्वार कुंभ 2027: श्रद्धालुओं को 10 रेलवे स्टेशनों पर मिलेंगी बेहतर सुविधाएं, रेलवे ने तैयार किया विशेष प्लान

Listen to this News

हरिद्वार। आगामी कुंभ मेला 2027 की तैयारियों के तहत रेलवे ने श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए बड़ा खाका तैयार किया है। हरिद्वार आने वाले यात्रियों को केवल हरिद्वार जंक्शन ही नहीं, बल्कि आसपास के 10 रेलवे स्टेशनों पर भी बेहतर यात्री सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। बढ़ती श्रद्धालुओं की संख्या को देखते हुए रेलवे और मेला प्रशासन ने संयुक्त रूप से तैयारियां तेज कर दी हैं।

योजना के तहत हरिद्वार, रुड़की, लक्सर, ऋषिकेश समेत अन्य प्रमुख स्टेशनों पर प्रतीक्षालय, पेयजल, स्वच्छ शौचालय, चिकित्सा सहायता, सूचना केंद्र, सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ प्रबंधन जैसी सुविधाओं को मजबूत किया जाएगा। आवश्यकता पड़ने पर विशेष ट्रेनों का संचालन और अतिरिक्त कोच लगाने की भी तैयारी की जा रही है।

रेलवे अधिकारियों के अनुसार, कुंभ के दौरान लाखों श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना को देखते हुए स्टेशनों पर आधुनिक सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है। यात्रियों की आवाजाही को सुचारु बनाए रखने के लिए प्रवेश और निकास मार्गों, होल्डिंग एरिया तथा सुरक्षा व्यवस्था को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button