उत्तराखंड
मसूरी में रिटायर्ड सैन्य अधिकारी ने की आत्महत्या, किराए के मकान के बाहर फंदे पर लटका मिला शव

Listen to this News
मसूरी में एक सेवानिवृत्त सैन्य अधिकारी की आत्महत्या का मामला सामने आया है। कंपनी गार्डन क्षेत्र स्थित किराए के मकान के बाहर चबूतरे पर लगे सरिये से उनका शव फंदे पर लटका मिला। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों की मदद से उन्हें नीचे उतारकर 108 एंबुलेंस के जरिए सिविल अस्पताल मसूरी पहुंचाया गया, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया।
जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान नवांग त्सेरिंग (41) के रूप में हुई है। वह कंपनी गार्डन क्षेत्र में जगपाल गुसाईं के मकान में किराए पर रह रहे थे। बताया गया कि वह करीब तीन वर्ष पहले सेना से सेवानिवृत्त हुए थे।
परिजनों के मुताबिक, मृतक नशे के आदी थे और इससे पहले भी दो बार आत्महत्या का प्रयास कर चुके थे। पुलिस ने मामले की जानकारी जुटाते हुए आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है। घटना के कारणों की जांच की जा रही है।



