Blog

चमोली में आवारा कुत्तों का आतंक: तीन दिन में 11 लोगों को काटा, 10 स्कूल बंद

Listen to this News

चमोली: जिले के नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र में आवारा और हिंसक कुत्तों का आतंक बढ़ता जा रहा है। पिछले तीन दिनों में कुत्तों के हमले में 11 लोग घायल हो चुके हैं, जिनमें पांच स्कूली बच्चे भी शामिल हैं। गुरुवार को मॉर्निंग वॉक पर निकले दो लोगों को भी आवारा कुत्ते ने काट लिया।

लगातार हो रहे हमलों को देखते हुए स्थानीय लोगों में दहशत का माहौल है। कई लोग बाजार और आसपास के इलाकों में सुरक्षा के लिए हाथों में डंडे लेकर निकल रहे हैं। वन विभाग ने कार्रवाई करते हुए दो कुत्तों को पकड़ लिया है।

बच्चों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए प्रशासन ने नारायणबगड़ और नलगांव क्षेत्र के 10 विद्यालयों में 20 से 23 अगस्त तक अवकाश घोषित कर दिया है। इस दौरान विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित न हो, इसके लिए ऑनलाइन कक्षाएं संचालित करने के निर्देश दिए गए हैं।

छुट्टी वाले विद्यालयों में राजकीय इंटर कॉलेज नारायणबगड़, सरस्वती शिशु मंदिर, उत्तरांचल विद्या निकेतन, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नारायणबगड़, गुरुराम राय पब्लिक स्कूल पंती, राजकीय प्राथमिक विद्यालय नलगांव, राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय नलगांव समेत अन्य स्कूल शामिल हैं।

प्रशासन की ओर से क्षेत्र में कुत्तों के आतंक को नियंत्रित करने के लिए आवश्यक कदम उठाए जा रहे हैं। वहीं, लोगों ने भी आवारा कुत्तों से निजात दिलाने और सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button