उत्तराखंड

देहरादून-मसूरी मार्ग: पानीवाला बैंड पर भारी वाहनों की आवाजाही पर रोक, अग्रिम आदेश तक रहेगा प्रतिबंध

Listen to this News

देहरादून। लगातार हो रही भारी बारिश के बीच देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास सुरक्षा को देखते हुए प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। यहां भारी वाहनों की आवाजाही पर अग्रिम आदेश तक प्रतिबंध लगा दिया गया है।

प्रशासन के अनुसार, अत्यधिक बारिश के कारण पानीवाला बैंड के पास सड़क की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई है। इसके चलते मार्ग भारी वाहनों के आवागमन के लिए असुरक्षित हो गया है। लोक निर्माण विभाग ने स्थिति में सुधार नहीं होने पर किसी भी समय अप्रिय घटना की आशंका जताई है।

उप जिला मजिस्ट्रेट मसूरी राहुल आनंद ने आमजन की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए भारी वाहनों के संचालन पर रोक लगाने के आदेश जारी किए हैं। आदेश का पालन कराने की जिम्मेदारी संबंधित विभागों और पुलिस को सौंपी गई है।

लोक निर्माण विभाग को क्षतिग्रस्त हिस्से की तत्काल मरम्मत कर मार्ग को सुरक्षित बनाने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं, कोतवाली मसूरी और राजपुर थाना पुलिस को प्रतिबंध का कड़ाई से पालन सुनिश्चित कराने को कहा गया है। पानीवाला बैंड क्षेत्र में 24 घंटे आवश्यक पुलिस बल तैनात रखने के निर्देश भी दिए गए हैं।

मार्ग की स्थिति सामान्य होने और सड़क को सुरक्षित घोषित किए जाने के बाद ही भारी वाहनों पर लगाए गए प्रतिबंध को हटाने पर निर्णय लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button