उत्तराखंड

देहरादून: तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को मारी टक्कर, पांच माह की गर्भवती की मौत; एक घायल

Listen to this News

देहरादून। राजपुर थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने सड़क किनारे जा रही दो महिलाओं को टक्कर मार दी। हादसे में पांच माह की गर्भवती महिला की मौत हो गई, जबकि दूसरी महिला घायल हो गई। घटना कैनाल रोड की बताई जा रही है।

प्रत्यक्ष जानकारी के अनुसार, कार की टक्कर इतनी जोरदार थी कि दोनों महिलाएं सड़क पर गिर गईं। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी और दोनों को अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने पांच माह की गर्भवती महिला को मृत घोषित कर दिया। दूसरी महिला का उपचार जारी है।

घटना की सूचना मिलते ही राजपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने कार सवार दोनों युवकों को हिरासत में लिया है। शुरुआती जानकारी में दोनों के नशे की हालत में होने की बात सामने आई है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि मेडिकल जांच के बाद ही होगी।

पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू कर दी है। हादसे के समय वाहन की गति कितनी थी और चालक नशे में था या नहीं, इसकी भी जांच की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button