उत्तराखंड

उत्तराखंड: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर दिखा तेंदुआ, क्षेत्र में दहशत; वीडियो वायरल

Listen to this News

ऊधम सिंह नगर: सुल्तानपुर पट्टी-कोसी बांध मार्ग पर देर शाम सड़क किनारे तेंदुआ दिखाई देने से क्षेत्र में दहशत फैल गई। राहगीरों ने झाड़ियों के पास तेंदुए को घूमते देखा, जिसके बाद कुछ लोगों ने उसका वीडियो बना लिया। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

तेंदुए की मौजूदगी की सूचना मिलने के बाद वन विभाग को भी इसकी जानकारी दी गई। स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि पिछले कुछ दिनों से क्षेत्र में तेंदुए की गतिविधियां बढ़ी हैं। शाम ढलने के बाद सड़क पर आवाजाही कम हो जाती है, जिससे लोगों में किसी अप्रिय घटना को लेकर चिंता बनी हुई है।

वन विभाग ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। लोगों को अकेले खेतों, नहर किनारे और सुनसान इलाकों में जाने से बचने तथा रात के समय कोसी बांध मार्ग पर अनावश्यक आवाजाही न करने की सलाह दी गई है।

वहीं, ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने और तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button