उत्तराखंड

उत्तरकाशी: गंगोत्री हाईवे पर ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रैवलर पलटा, राजस्थान के 17 यात्री सवार

Listen to this News

उत्तरकाशी में गंगोत्री राष्ट्रीय राजमार्ग पर सोनगढ़ के पास रविवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। ब्रेक फेल होने के कारण राजस्थान से आए यात्रियों से भरा एक टेंपो ट्रैवलर अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे पलट गया। वाहन में कुल 17 यात्री सवार थे। हादसे में कुछ यात्रियों को हल्की चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, टेंपो ट्रैवलर संख्या UK-14 PA 5006 सोनगढ़ के पास अचानक अनियंत्रित हो गया और सड़क से नीचे पलट गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय स्तर पर राहत और बचाव कार्य शुरू किया गया।

घायल यात्रियों को 108 एंबुलेंस की मदद से उपचार के लिए गंगनानी स्वास्थ्य केंद्र ले जाया जा रहा है। बताया गया कि सभी यात्री राजस्थान के रहने वाले हैं और फिलहाल सभी सुरक्षित हैं।

घटना की सूचना मिलते ही संबंधित राहत एवं बचाव टीमें मौके पर पहुंचीं और यात्रियों को सुरक्षित निकालने के लिए आवश्यक कार्रवाई की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button