देश

तमिलनाडु: सीएम विजय का बड़ा ऐलान, पात्र परिवारों को हर साल मिलेंगे तीन मुफ्त LPG सिलेंडर; महिलाओं और ट्रांसजेंडर को मुफ्त बस यात्रा

Listen to this News

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री सी. जोसेफ विजय ने सोमवार को विधानसभा में कई बड़ी कल्याणकारी योजनाओं की घोषणा की। इनमें पात्र परिवारों को हर साल तीन मुफ्त एलपीजी सिलेंडर देने और महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का दायरा बढ़ाने का ऐलान प्रमुख है।

मुख्यमंत्री ने ‘अन्नपूर्णी सुपर 6’ योजना के तहत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों को साल में तीन एलपीजी सिलेंडर की राशि सीधे बैंक खातों में देने की घोषणा की। योजना अगले पोंगल से लागू होने की बात कही गई है। इसका लाभ ऐसे परिवारों को मिलेगा जिनकी वार्षिक आय 2.5 लाख रुपये तक है।

महिलाओं के लिए मुफ्त बस यात्रा का विस्तार

विजय ने महिलाओं के लिए चल रही मुफ्त बस यात्रा योजना का विस्तार करने का भी ऐलान किया। 2 अक्तूबर से महिलाएं राज्य में सामान्य बसों के साथ एलएसएस, एक्सप्रेस और डीलक्स सरकारी बसों में भी मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। इस सुविधा के लिए आय सीमा या यात्राओं की संख्या पर कोई प्रतिबंध नहीं होगा।

ट्रांसजेंडर समुदाय को भी मुफ्त यात्रा

मुख्यमंत्री ने ट्रांसजेंडर समुदाय के लिए भी मुफ्त बस यात्रा की घोषणा की। यह सुविधा 2 अक्तूबर से राज्यभर में सरकारी बसों में लागू होगी। सरकार के अनुसार, इस कदम का उद्देश्य कमजोर और वंचित वर्गों को राहत देना और सार्वजनिक परिवहन तक उनकी पहुंच बढ़ाना है।

इसके अलावा मुख्यमंत्री ने विधानसभा में परंदूर एयरपोर्ट परियोजना को छोड़ने समेत कई अन्य योजनाओं और पहलों की भी घोषणा की।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button