उत्तराखंड

उत्तराखंड: संक्रामक बीमारियों की रोकथाम को स्वास्थ्य विभाग अलर्ट, सभी सीएमओ को निगरानी बढ़ाने के निर्देश

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में संक्रामक बीमारियों की रोकथाम और नियंत्रण को लेकर स्वास्थ्य विभाग अलर्ट मोड पर है। स्वास्थ्य महानिदेशक डॉ. सुनीता टम्टा ने मंगलवार को सभी मुख्य चिकित्सा अधिकारियों (सीएमओ) और मुख्य चिकित्सा अधीक्षकों को अस्पतालों में आने वाले मरीजों की निगरानी बढ़ाने और बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

संभावित बीमारियों और संक्रमण पर रखी जाए नजर

स्वास्थ्य महानिदेशक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आगामी दिनों में संभावित संक्रामक बीमारियों और उनके संक्रमण की स्थिति पर लगातार नजर रखी जाए। किसी भी तरह की असामान्य स्थिति सामने आने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा गया है।

उन्होंने सभी जिलों के अस्पतालों, स्वास्थ्य केंद्रों और संबंधित स्वास्थ्य इकाइयों में जरूरी दवाओं, जांच सुविधाओं और चिकित्सा उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

स्वास्थ्य कर्मियों को प्रोटोकॉल का पालन करने के निर्देश

स्वास्थ्य कर्मियों को संक्रमण से बचाव के लिए जरूरी सावधानियां बरतने और निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करने को कहा गया है। विभाग ने समयबद्ध निगरानी, त्वरित उपचार, प्रभावी सर्विलांस और जनजागरूकता को संक्रामक बीमारियों की रोकथाम के लिए महत्वपूर्ण बताया है।

लक्षण दिखने पर स्वास्थ्य केंद्र पहुंचने की अपील

स्वास्थ्य महानिदेशक ने लोगों से अपील की है कि किसी भी बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर उन्हें नजरअंदाज न करें और नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में चिकित्सकीय परामर्श लें। अधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों की स्वास्थ्य स्थिति पर लगातार निगरानी रखते हुए जरूरत के अनुसार तत्काल प्रभावी कदम उठाने के निर्देश दिए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button