देश

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ट्रैफिक पर बड़ा असर, 22 जगह डायवर्जन और 35 से अधिक सड़कों पर पाबंदी

Listen to this News

BRICS Summit 2026: दिल्ली में ट्रैफिक पर बड़ा असर, 22 जगह डायवर्जन और 35 से अधिक सड़कों पर पाबंदी

नई दिल्ली में 11 से 13 सितंबर तक होने वाले 18वें BRICS शिखर सम्मेलन को देखते हुए दिल्ली ट्रैफिक पुलिस ने विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। सम्मेलन के दौरान वीवीआईपी काफिलों और सुरक्षा व्यवस्था के चलते राजधानी की यातायात व्यवस्था प्रभावित रहेगी।

ट्रैफिक पुलिस के अनुसार, दिल्ली में 22 डायवर्जन प्वाइंट बनाए गए हैं, जबकि 35 से अधिक प्रमुख सड़कों पर यातायात को नियंत्रित किया जाएगा। वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान जरूरत के अनुसार कुछ मार्गों पर अस्थायी रूप से यातायात रोका या डायवर्ट किया जा सकता है।

एयरपोर्ट और रेलवे स्टेशन जाने वाले यात्रियों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। पुलिस ने यात्रियों से पर्याप्त समय लेकर घर से निकलने और संभव हो तो मेट्रो का इस्तेमाल करने की अपील की है। नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली और हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन के लिए भी वैकल्पिक मार्गों की जानकारी जारी की गई है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे गैर-जरूरी यात्रा से बचें और घर से निकलने से पहले ट्रैफिक अपडेट जरूर जांच लें। BRICS सम्मेलन के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए यात्रियों को निर्धारित डायवर्जन और पुलिस के निर्देशों का पालन करने की सलाह दी गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button