उत्तराखंड

हल्द्वानी: गौरव सेनानी मिलन समारोह में नितिन नवीन बोले- ‘देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा’

Listen to this News

हल्द्वानी। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने गुरुवार को हल्द्वानी में आयोजित गौरव सेनानी मिलन समारोह में उत्तराखंड को वीरभूमि बताते हुए कहा कि देवभूमि के साथ कभी अन्याय नहीं होगा। उन्होंने कहा कि जिस राज्य की भूमि की सुरक्षा स्वयं देव करते हैं और जहां न्याय के देवता का राज है, उसके साथ अन्याय नहीं किया जा सकता।

नैनीताल रोड स्थित एक बारात घर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी समेत भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मौजूद रहे। नितिन नवीन ने कहा कि देश की सीमाओं पर तैनात सैनिकों में हर आठवां सैनिक उत्तराखंड से है। अलग-अलग युद्धों में शहीद हुए जवानों में भी उत्तराखंड के वीर सैनिक शामिल रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य की मिट्टी में शहीदों का बलिदान और सैनिकों का जज्बा रचा-बसा है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह हमेशा सैनिक ही रहता है। वहीं सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि कुमाऊं के द्वार हल्द्वानी से सैनिकों की आवाज दिल्ली तक पहुंचनी चाहिए। उन्होंने 2027 में एक बार फिर भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प लेने की अपील की।

कार्यक्रम के बाद मुख्यमंत्री धामी ने हल्द्वानी स्थित शहीद स्मारक पहुंचकर अमर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि देश की एकता, अखंडता और सुरक्षा के लिए प्राणों की आहुति देने वाले वीरों का त्याग सदैव स्मरणीय रहेगा। राज्य सरकार शहीदों के परिजनों के सम्मान और कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button