उत्तराखंड

हरिद्वार पुलिस में बड़ा फेरबदल: नौ दरोगाओं के तबादले, कई कोतवालियों में बदली जिम्मेदारी

Listen to this News

हरिद्वार पुलिस महकमे में शनिवार को बड़ा फेरबदल किया गया। एसएसपी हरिद्वार ने नौ उपनिरीक्षकों के तबादले किए हैं। तबादले के बाद अधिकारियों को जिले की अलग-अलग कोतवालियों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

नौ दरोगाओं को मिली नई तैनाती

तबादला सूची के अनुसार जीडी भट्ट को कोतवाली नगर से कोतवाली भगवानपुर का वरिष्ठ उपनिरीक्षक बनाया गया है। नंद किशोर ग्वाड़ी को रानीपुर से कोतवाली नगर भेजा गया है, जबकि लखपत बुटोला को एएनटीएफ शाखा से कोतवाली रानीपुर भेजा गया है।

इसके अलावा रमेश सैनी को भगवानपुर से झबरेड़ा और सत्येंद्र भंडारी को झबरेड़ा से कोतवाली रुड़की भेजा गया है। राजेश बिष्ट को कलियर से लक्सर और नितिन चौहान को लक्सर से कलियर स्थानांतरित किया गया है।

कनखल और बहादराबाद में भी बदलाव

मनोज गैरोला को बहादराबाद से कनखल भेजा गया है। वहीं अशोक सिरसवाल को रुड़की से बहादराबाद स्थानांतरित किया गया है। इस फेरबदल के बाद जिले के कई प्रमुख पुलिस थानों और कोतवालियों में अधिकारियों की जिम्मेदारियां बदल गई हैं।

पुलिस महकमे में यह फेरबदल कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने तथा अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां देने के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button