उत्तराखंड

आईआईटी रुड़की का दीक्षांत समारोह आज, NSA अजीत डोभाल और CDS जनरल एनएस राजा सुब्रमणि होंगे शामिल

Listen to this News

आईआईटी रुड़की में 19 और 20 सितंबर को दो दिवसीय दीक्षांत समारोह आयोजित किया जा रहा है। समारोह में कुल 2,701 विद्यार्थियों को डिग्रियां प्रदान की जाएंगी। पहले दिन 19 सितंबर को स्नातक विद्यार्थियों को डिग्रियां दी जाएंगी, जबकि 20 सितंबर को स्नातकोत्तर, पीएचडी और एमएस बाय रिसर्च विद्यार्थियों का दीक्षांत समारोह होगा।

पहले दिन के समारोह में राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) अजीत कुमार डोभाल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे और दीक्षांत संबोधन देंगे। वहीं, चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (CDS) जनरल एनएस राजा सुब्रमणि विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहेंगे।

आईआईटी रुड़की के अनुसार, दोनों दिनों में विद्यार्थियों को उनकी शैक्षणिक उपलब्धियों के लिए डिग्रियां और मेधावी छात्रों को पुरस्कार व पदक प्रदान किए जाएंगे। समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button