उत्तराखंड

उत्तराखंड: पुलिस विभाग में बड़ा फेरबदल, एक IPS समेत 14 अफसरों को नई तैनाती

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड पुलिस विभाग में अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। पुलिस मुख्यालय की ओर से 14 अधिकारियों की नई तैनाती के आदेश जारी किए गए हैं। इनमें एक सहायक पुलिस अधीक्षक (IPS), 10 सीधी भर्ती के पुलिस उपाधीक्षक और पदोन्नति के बाद तैनाती पाने वाले तीन पुलिस उपाधीक्षक शामिल हैं।

IPS अधिकारी देव व्रत जोशी को सहायक पुलिस अधीक्षक के पद पर हरिद्वार भेजा गया है। पदोन्नति के बाद राजेश साह को बागेश्वर, प्रदीप पंत को 40वीं वाहिनी PAC हरिद्वार और नदीम अतहर को IRB द्वितीय देहरादून में तैनाती दी गई है।

10 पुलिस उपाधीक्षकों की भी तैनाती

प्रशिक्षण पूरा करने के बाद 10 पुलिस उपाधीक्षकों को प्रदेश के अलग-अलग जिलों में जिम्मेदारी दी गई है। दक्ष शोखंद को हरिद्वार, दिव्येश उपाध्याय को पौड़ी, अंकित थपलियाल को ऊधमसिंह नगर, लव शर्मा और समीरण भट्ट को नैनीताल में तैनाती मिली है।

इसी तरह तनुजा बिष्ट को टिहरी, आदित्य तिवारी को देहरादून, दीप्ति कैड़ा को पिथौरागढ़, अवनी तिवारी को रुद्रप्रयाग और विनय सिंह को नैनीताल भेजा गया है।

पुलिस मुख्यालय के अनुसार, नई तैनातियां जिलों और विभिन्न पुलिस इकाइयों में रिक्त पदों को भरने के उद्देश्य से की गई हैं। अधिकारियों के कार्यभार संभालने के बाद संबंधित क्षेत्रों में पुलिस विभाग के कार्यों को गति मिलने की उम्मीद है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button