उत्तराखंड

उत्तराखंड क्रांति दल: सभी 70 विधानसभा सीटों पर उम्मीदवार उतारने की तैयारी, क्षेत्रीय मुद्दों पर फोकस

Listen to this News

देहरादून। उत्तराखंड क्रांति दल (यूकेडी) ने आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर प्रदेश की सभी 70 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी की है। पार्टी ने क्षेत्रीय मुद्दों को प्रमुखता देते हुए जनता के बीच अपनी सक्रियता बढ़ाने की रणनीति बनाई है।

दल के पूर्व केंद्रीय अध्यक्ष काशी सिंह ऐरी के अनुसार, यूकेडी सभी 70 सीटों पर उम्मीदवार उतारेगा। हालांकि, क्षेत्रीय सरोकारों से जुड़े अन्य दलों के साथ चुनावी गठबंधन का विकल्प भी खुला रखा गया है।

पार्टी की ओर से राज्य की जमीनों को बाहरी लोगों की खरीद-फरोख्त से बचाने के लिए कठोर कानून, वर्ष 1950 के आधार पर मूल निवास प्रमाणपत्र लागू करने और राज्य के संसाधनों व रोजगार में स्थानीय लोगों को प्राथमिकता देने जैसे मुद्दों को उठाया जाएगा। पार्टी के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेंद्र कुकरेती के मुताबिक वरिष्ठ नेता इन मुद्दों को लेकर प्रदेशभर का दौरा करेंगे।

पूर्व अध्यक्ष पुष्पेश त्रिपाठी ने कहा कि पार्टी के सामने जनता से जुड़े मुद्दों को चुनावी समर्थन में बदलने की चुनौती है। वहीं, मूलनिवास भू-कानून प्रकोष्ठ के अध्यक्ष लूशुन टोडरिया ने कहा कि टिकट वितरण में जनाधार वाले और गंभीर उम्मीदवारों को प्राथमिकता दी जानी चाहिए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button