देशराष्ट्रीय

भाजपा में बड़ा संगठनात्मक फेरबदल, कई राज्यों के प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त

Listen to this News

भाजपा ने देशभर में संगठनात्मक बदलाव करते हुए कई राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए नए प्रभारी और सह-प्रभारी नियुक्त किए हैं। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की ओर से जारी सूची के अनुसार, ये नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू की गई हैं।

उत्तर प्रदेश की जिम्मेदारी विनोद तावड़े को दी गई है, जबकि बिहार का प्रभारी हरीश द्विवेदी को बनाया गया है। उत्तर प्रदेश में चार सह-प्रभारियों को भी जिम्मेदारी सौंपी गई है।

उत्तराखंड में राम माधव और अरविंद मेनन को प्रभारी तथा बांसुरी स्वराज को सह-प्रभारी बनाया गया है। वहीं स्मृति ईरानी को हरियाणा और छत्तीसगढ़ की जिम्मेदारी मिली है। सतीश पूनिया को जम्मू-कश्मीर और पंजाब का प्रभारी नियुक्त किया गया है।

भाजपा की ओर से जारी सूची में कुल 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के लिए प्रभारी व सह-प्रभारियों के नाम घोषित किए गए हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button