
Listen to this News
दरभंगा के जमालपुर थाना क्षेत्र में अर्धवार्षिक परीक्षा देने जा रही एक छात्रा को बाइक से जबरन ले जाने की कोशिश का मामला सामने आया है। घटना किरतपुर अस्पताल के पास की बताई गई है। छात्रा के शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए, जिसके बाद आरोपी उसे छोड़कर फरार हो गए।
पुलिस ने मामले में किरतपुर निवासी राजू सदा को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है, जबकि एक किशोर को भी पकड़ा गया है। उसे पर्यवेक्षण गृह में प्रस्तुत कराया गया। घटना में इस्तेमाल बाइक को पुलिस ने जब्त कर लिया है।
पुलिस ने संवेदनशील मामले में छात्रा की पहचान सार्वजनिक न करने की अपील की है। एसएसपी ने सोशल मीडिया पर पीड़िता से संबंधित वीडियो, नाम, पता, स्कूल या परिवार की जानकारी साझा नहीं करने के निर्देश दिए हैं।



