उत्तराखंड

उत्तराखंड: वित्त विभाग के तीन अफसरों के तबादले, नई जिम्मेदारियां सौंपी गईं

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड शासन के वित्त विभाग ने वित्त सेवा संवर्ग के तीन अधिकारियों के प्रभार में बदलाव किया है। शासन की ओर से जारी आदेश के अनुसार गंगा प्रसाद, हर सिंह बोनाल और जयपाल सिंह तोमर को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।

गंगा प्रसाद को निदेशक, विभागीय लेखा उत्तराखंड के पद से हटाकर निबंधक, फर्म्स सोसाइटीज एवं चिट्स, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। उनके पास अपर सचिव, वित्त विभाग का अतिरिक्त प्रभार रहेगा।

हर सिंह बोनाल को निदेशक, पं. टी.ओ. सेंटर फॉर ट्रेनिंग एंड रिसर्च इन फाइनेंशियल एडमिनिस्ट्रेशन, देहरादून का मूल प्रभार सौंपा गया है। उनके पास अपर निदेशक, कोषागार, पेंशन एवं हकदारी समेत अन्य अतिरिक्त प्रभार भी रहेंगे।

वहीं, जयपाल सिंह तोमर को निदेशक, विभागीय लेखा, उत्तराखंड, देहरादून का मूल प्रभार दिया गया है। उनके अतिरिक्त प्रभार में वित्त निदेशक, पेयजल निगम के साथ उत्तराखंड मेट्रो और नमामि गंगे से जुड़े वित्तीय दायित्व शामिल हैं।

शासन ने तीनों अधिकारियों को आदेश का तत्काल अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। आदेश में स्पष्ट किया गया है कि अतिरिक्त प्रभार के लिए अलग से कोई अतिरिक्त वेतन-भत्ता देय नहीं होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button