
कानपुर के जाजमऊ थाना क्षेत्र के अशरफाबाद में शनिवार सुबह एक जूता फैक्ट्री में आग लग गई। फैक्ट्री से आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। सूचना मिलने पर पुलिस और दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची।
फैक्ट्री के अंदर केमिकल और अन्य ज्वलनशील सामान मौजूद होने के कारण आग तेजी से फैल गई। दमकल की दो गाड़ियों ने करीब डेढ़ से दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
जाजमऊ के फायर अधिकारी राहुल नंदन के अनुसार, प्राथमिक जांच में आग लगने की वजह शॉर्ट सर्किट सामने आ रही है। हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
आग से फैक्ट्री में लाखों रुपये के सामान के नुकसान की आशंका है। फिलहाल नुकसान का आकलन किया जा रहा है।



