देश

उज्जैन: शाही मस्जिद का हिस्सा हटाने से पहले बवाल, पुलिस से झड़प और पथराव; पांच गिरफ्तार

Listen to this News

मध्य प्रदेश के उज्जैन में सड़क चौड़ीकरण के लिए शाही मस्जिद के एक हिस्से को हटाने की कार्रवाई से पहले सोमवार को तनाव की स्थिति बन गई। मौके पर जुटी भीड़ और पुलिस के बीच झड़प हुई तथा पुलिस पर पथराव किया गया। स्थिति नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और लाठीचार्ज किया। घटना में क्राइम ब्रांच की महिला टीआई पुष्पा पांचाल के घायल होने की जानकारी सामने आई है।

जागरण के अनुसार, मामले में 10 लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है और पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है। प्रशासन और शहर काजी ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।

दरअसल, उज्जैन मास्टर प्लान 2035 के तहत कंठाल चौराहा से गोपाल मंदिर तक करीब 15 मीटर चौड़ी सड़क प्रस्तावित है। शाही मस्जिद का करीब 10 फीट हिस्सा सड़क की निर्धारित सीमा में बाधक बताया गया है। सिंहस्थ-2028 के मद्देनजर श्रद्धालुओं की आवाजाही सुगम बनाने के लिए सड़क चौड़ीकरण का काम किया जा रहा है।

प्रशासन और मुस्लिम समाज के बीच बातचीत के बाद समाज के कुछ लोग खुद बाधक हिस्सा हटाने के लिए पहुंचे थे, लेकिन इसी दौरान नारेबाजी और विरोध शुरू हो गया। इसके बाद स्थिति बिगड़ गई और पुलिस के साथ झड़प हुई।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button