उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

उत्तरकाशी: उच्च हिमालय में फंसे 36 ट्रेकर्स का रेस्क्यू, बर्फबारी के बीच हेलीकॉप्टर से निकाला गया

Listen to this News

उत्तरकाशी के उच्च हिमालयी क्षेत्रों में भारी बर्फबारी के कारण फंसे 36 ट्रेकर्स को हेलीकॉप्टर के जरिए सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है। सोमवार को मौसम में सुधार के बाद हेली रेस्क्यू अभियान शुरू किया गया।

जानकारी के अनुसार, बीते शनिवार और रविवार को मौसम अचानक खराब होने और बर्फबारी के कारण कुल 136 पर्वतारोही और ट्रेकर्स अलग-अलग उच्च हिमालयी क्षेत्रों में फंस गए थे। इनमें हाई अल्टीट्यूड एक्सपीडिशन के 89 सदस्य, कालिंदी पास बेस कैंप के 18 और ऑडेन कोल पास बेस कैंप के 29 सदस्य शामिल थे।

सोमवार को शुरू हुए रेस्क्यू अभियान में अब तक ऑडेन कोल पास बेस कैंप से 29 और कालिंदी ट्रेक बेस कैंप से सात ट्रेकर्स को सुरक्षित निकालकर हर्षिल पहुंचाया गया है। अभियान में आठ हेलीकॉप्टर लगाए गए हैं। अभी करीब 100 ट्रेकर्स और पर्वतारोहियों को सुरक्षित निकालना बाकी है।

जिला प्रशासन ने हर्षिल को रेस्क्यू अभियान का बेस कैंप बनाया है। मौसम को देखते हुए आईटीबीपी, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और गंगोत्री नेशनल पार्क की पैदल रेस्क्यू टीमों को भी अलर्ट पर रखा गया है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने भी अधिकारियों से राहत एवं बचाव अभियान की जानकारी ली है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button