उत्तराखंडदेशराष्ट्रीय

हरिद्वार: हैप्पी हत्याकांड में मुख्य शूटर का खुलासा, सुपारी से किया इनकार; दोस्ती के चलते वारदात में शामिल होने का दावा

Listen to this News

हरिद्वार के चर्चित हैप्पी हत्याकांड की जांच में नया खुलासा हुआ है। पुलिस पूछताछ में गिरफ्तार मुख्य शूटर मुदस्सिर ने हत्या के लिए सुपारी मिलने से इनकार किया है। उसने पुलिस को बताया कि वह दोस्ती के चलते हत्या की साजिश में शामिल हुआ था। हालांकि, पुलिस उसके इस बयान की अन्य पहलुओं से भी जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक, पश्चिमी उत्तर प्रदेश के कुख्यात गैंगस्टर रहे मुकीम काला के गिरोह से जुड़े साबिर के संपर्क में मुख्य साजिशकर्ता इस्तकार उर्फ इस्तयाक आया था। इसके बाद शादाब और मुदस्सिर की भी उससे मुलाकात हुई। पुलिस का कहना है कि इसी दौरान आरोपियों के बीच दोस्ती हुई और वे एक-दूसरे के संपर्क में रहने लगे।

पुलिस के अनुसार, इसी संपर्क और दोस्ती के चलते सभी आरोपी हैप्पी की हत्या की साजिश में शामिल हुए। मुख्य शूटर मुदस्सिर पुलिस के साथ मुठभेड़ में पैर में गोली लगने के बाद पकड़ा गया था। पूछताछ में उसने पैसे लेकर हत्या करने की बात से इनकार किया है।

फरार आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश में दो टीमें भेजी हैं। मुख्य साजिशकर्ता इस्तकार उर्फ इस्तयाक के अलावा शादाब, साबिर, समीर और मुर्सलीन की तलाश में संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। पुलिस का कहना है कि फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद हत्या की पूरी साजिश और सभी आरोपियों की भूमिका स्पष्ट हो सकेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button