अंतरराष्ट्रीयदेशराजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक’ से नवाजा गया!!

Listen to this News

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक’ से नवाजा गया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को शुक्रवार को त्रिनिदाद और टोबैगो का सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘द ऑर्डर ऑफ द रिपब्लिक ऑफ त्रिनिदाद एंड टोबैगो’ प्रदान किया गया। यह सम्मान उन्हें देश की राष्ट्रपति क्रिस्टीन कार्ला कांगालू ने एक भव्य समारोह में प्रदान किया।

प्रधानमंत्री मोदी इस प्रतिष्ठित सम्मान को प्राप्त करने वाले पहले विदेशी नेता बन गए हैं। यह सम्मान उन्हें वैश्विक दक्षिण (Global South) के लिए उनके सशक्त समर्थन, त्रिनिदाद और टोबैगो के साथ द्विपक्षीय संबंधों को मजबूती प्रदान करने और उनकी दूरदर्शी नेतृत्व क्षमता के लिए दिया गया।

सम्मान स्वीकार करते हुए प्रधानमंत्री मोदी ने इसे 1.4 अरब भारतीयों को समर्पित किया और भारत व त्रिनिदाद और टोबैगो के बीच स्थायी मित्रता के रिश्ते को समर्पित बताया। उन्होंने कहा कि दोनों देशों के बीच ऐतिहासिक और सांस्कृतिक संबंध 180 साल पहले भारतवासियों के त्रिनिदाद और टोबैगो आगमन से शुरू हुए थे।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हमारी साझेदारी को साझा विरासत और पारस्परिक सम्मान की विरासत दिशा देती है।” उन्होंने दोनों देशों के बीच रणनीतिक और सांस्कृतिक संबंधों को और मजबूत करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

इस सम्मान समारोह में त्रिनिदाद और टोबैगो की प्रधानमंत्री कमला प्रसाद-बिसेसर, उनके कैबिनेट के सदस्य, सांसदगण और अन्य गणमान्य अतिथि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button