देश
तरनतारन में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना: डेढ़ साल के मासूम को बेरहमी से पीटा, वीडियो बनाकर पति को भेजा और सोशल मीडिया पर किया वायरल

Listen to this News
तरनतारन: पंजाब के तरनतारन जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक महिला पर अपने डेढ़ साल के मासूम बच्चे की बेरहमी से पिटाई करने का आरोप लगा है। हैरानी की बात यह है कि महिला ने कथित तौर पर बच्चे को पीटने का वीडियो बनाया, उसे अपने पति को भेजा और बाद में वह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो गया।
वीडियो सामने आने के बाद लोगों में भारी आक्रोश है। वीडियो में महिला कथित तौर पर मासूम बच्चे के साथ मारपीट करती दिखाई दे रही है, जिसे देखकर सोशल मीडिया पर लोगों ने कड़ी कार्रवाई की मांग की है।
मामले की जानकारी मिलने के बाद पुलिस ने वीडियो की जांच शुरू कर दी है और पूरे घटनाक्रम की पड़ताल की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि बच्चे की सुरक्षा और मामले के सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।



