उत्तराखंडदेहरादूनहरिद्वार

देहरादून में देह व्यापार का भंडाफोड़: गांधी नगर में छापा, तीन गिरफ्तार

Listen to this News

देहरादून: राजधानी देहरादून के चकराता रोड स्थित गांधी नगर क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए देह व्यापार के एक बड़े नेटवर्क का खुलासा किया है। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट (AHTU) और स्थानीय पुलिस की संयुक्त टीम ने एक मकान पर छापा मारकर इस अवैध गतिविधि का पर्दाफाश किया।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने दो संचालकों और एक ग्राहक को गिरफ्तार किया है, जबकि मौके से तीन महिलाओं को बरामद किया गया, जिन्हें प्राथमिक जांच में पीड़ित माना जा रहा है।

पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि रघुनाथ मंदिर के पास एक मकान में देह व्यापार चलाया जा रहा है। सूचना के आधार पर टीम ने कार्रवाई करते हुए मकान में दबिश दी, जहां प्रथम मंजिल पर लोग आपत्तिजनक स्थिति में मिले।

पूछताछ में मकान मालिक ने कबूल किया कि वह अपने सहयोगी के साथ मिलकर इस अवैध धंधे का संचालन कर रही थी। पुलिस ने मौके से नकदी, मोबाइल फोन और अन्य सामान भी बरामद किया है। जांच में व्हाट्सएप चैट के जरिए ग्राहकों से संपर्क और सौदेबाजी के सबूत भी मिले हैं।

बरामद महिलाओं ने बताया कि उन्हें बेहतर नौकरी का झांसा देकर इस काम में धकेला गया था। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है और इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button