
उत्तराखंड के हरिद्वार में हिट एंड रन का दर्दनाक मामला सामने आया है, जहां एक डॉक्टर की सड़क हादसे में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार, बहादराबाद सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात चिकित्सक डॉ. ऋतिकराज रुड़की से हरिद्वार की ओर जा रहे थे। इसी दौरान बहादराबाद बाईपास पर एक तेज रफ्तार कार ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी।
हादसे में डॉक्टर गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी चालक मौके से फरार हो गया।
पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर लिया है और फरार वाहन चालक की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक का माहौल है।



