उत्तराखंड

देहरादून में आज ‘अर्थ ऑवर’ का आयोजन

Listen to this News

देहरादून: उत्तराखंड में आज ‘अर्थ ऑवर’ के तहत एक घंटे के लिए लाइटें और गैर-जरूरी विद्युत उपकरण बंद रखे जाएंगे। राज्य सरकार ने प्रदेशवासियों से रात 8:30 बजे से 9:30 बजे तक इस अभियान में भाग लेने की अपील की है।

यह पहल पर्यावरण संरक्षण और ऊर्जा बचत के प्रति लोगों को जागरूक करने के उद्देश्य से की जा रही है। इस दौरान नागरिकों से कहा गया है कि वे एक घंटे के लिए अनावश्यक बिजली उपयोग से बचें और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाएं।

‘अर्थ ऑवर’ एक वैश्विक अभियान है, जिसे वर्ल्ड वाइड फंड फॉर नेचर (WWF) द्वारा संचालित किया जाता है। इसका मकसद जलवायु परिवर्तन और पर्यावरण संतुलन के प्रति जागरूकता बढ़ाना है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button