उत्तराखंड में 1 अप्रैल से महंगी होगी बिजली-पानी, उपभोक्ताओं पर बढ़ेगा बोझ

पानी की दरों में 9% से 15% तक बढ़ोतरी
उत्तराखंड में एक अप्रैल से बिजली और पानी के बिलों में बढ़ोतरी लागू होने जा रही है। सरकार ने पानी की घरेलू दरों में 9% और व्यावसायिक दरों में 15% की वृद्धि कर दी है। जल संस्थान के अनुसार, शहरी क्षेत्रों में पानी के बिल का निर्धारण भवन कर मूल्य के आधार पर किया जाता है।
ग्रामीण और शहरी उपभोक्ताओं पर असर
ग्रामीण क्षेत्रों में पानी का बिल 117 रुपये प्रति माह से बढ़कर 121 रुपये हो जाएगा। वहीं शहरी क्षेत्रों में यह 360 रुपये से बढ़कर 373 रुपये प्रति माह तक पहुंच जाएगा।
31 मार्च को आएंगी नई बिजली दरें
बिजली की नई दरों का ऐलान विद्युत नियामक आयोग 31 मार्च को करेगा। हर साल की तरह इस बार भी पानी की दरों में बढ़ोतरी 2013 के बेस रेट के आधार पर की गई है।
अप्रैल में बिजली पर डबल झटका तय
अप्रैल महीने में बिजली उपभोक्ताओं को दोहरा झटका लग सकता है। एक ओर 31 मार्च को वार्षिक दरों में बढ़ोतरी होगी, वहीं अप्रैल के पहले सप्ताह में फ्यूल पावर परचेज कॉस्ट एडजस्टमेंट (FPPCA) की नई दरें भी जारी की जाएंगी, जो पिछले कई महीनों से बढ़ रही हैं।



