उत्तराखंड

देहरादून में शादी के लिए गैस सिलिंडर लेने पर शपथ पत्र अनिवार्य, एक समारोह में मिलेंगे दो सिलिंडर

Listen to this News

देहरादून: गैस संकट के बीच देहरादून प्रशासन ने शादी समारोहों के लिए एलपीजी सिलिंडर जारी करने के नए नियम लागू कर दिए हैं। अब शादी के लिए सिलिंडर लेने वाले आवेदकों को 10 रुपये के स्टांप पर शपथ पत्र देना अनिवार्य होगा। इसके साथ ही शादी का कार्ड और संबंधित व्यक्ति का पहचान पत्र भी जमा करना होगा।

जिला प्रशासन के निर्देश के अनुसार, आवेदक अपनी-अपनी तहसील के पूर्ति कार्यालय में आवेदन कर सकेंगे, जबकि देहरादून शहर के लोगों को केवल जिला पूर्ति अधिकारी कार्यालय में आवेदन करना होगा। प्रत्येक शादी के लिए अधिकतम दो व्यावसायिक गैस सिलिंडर उपलब्ध कराए जाएंगे, ताकि समारोहों में गैस की कमी से परेशानी न हो।

इसी बीच रेहड़ी-पटरी पर फास्ट फूड का काम करने वाले छोटे व्यापारियों, प्रवासी मजदूरों और छोटे व्यवसायियों के लिए भी राहत दी गई है। प्रशासन ने गैस एजेंसियों को निर्देश दिए हैं कि उन्हें एक आईडी और सुरक्षा राशि पर ‘छोटू सिलिंडर’ कनेक्शन तुरंत उपलब्ध कराया जाए। इससे गैस संकट से जूझ रहे हजारों लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।

सोमवार को जिले में घरेलू और व्यावसायिक गैस वितरण भी तेज किया गया। प्रशासन के अनुसार, एक ही दिन में 13,388 घरेलू और 860 व्यावसायिक सिलिंडरों का वितरण किया गया, जबकि विभिन्न एजेंसियों पर औचक निरीक्षण भी जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button