सीएम धामी ने मौके पर पहुंचकर सुनी जनता की शिकायतें, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए मौके पर पहुंचकर लोगों की शिकायतें सुनीं। सीएम हेल्पलाइन से जुड़ी शिकायतों के निस्तारण की वास्तविक स्थिति जानने के लिए उन्होंने अचानक निरीक्षण किया।
इस दौरान मुख्यमंत्री ने संबंधित अधिकारियों से सीधे जवाब मांगे और लंबित मामलों पर नाराजगी भी जताई। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि जनता की समस्याओं का समयबद्ध और प्रभावी समाधान सुनिश्चित किया जाए।
सीएम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकता है कि आम जनता को सरकारी दफ्तरों के चक्कर न लगाने पड़ें और उनकी शिकायतों का समाधान पारदर्शी तरीके से हो। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि हेल्पलाइन पर दर्ज शिकायतों का जल्द निस्तारण करें और लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
निरीक्षण के दौरान कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान भी किया गया। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को चेतावनी दी कि जनता से जुड़े मामलों में किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी और जवाबदेही तय की जाएगी।



