उत्तराखंड

अल्लू अर्जुन ने AI से छवि के दुरुपयोग पर लगाई रोक की मांग, दिल्ली हाईकोर्ट देगा अंतरिम आदेश

Listen to this News

साउथ सुपरस्टार अल्लू अर्जुन ने अपनी छवि, नाम और आवाज के दुरुपयोग को लेकर दिल्ली हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया है। अभिनेता ने याचिका दायर कर मांग की है कि उनकी अनुमति के बिना उनके व्यक्तित्व से जुड़ी किसी भी सामग्री का उपयोग न किया जाए।

याचिका में कहा गया है कि सोशल मीडिया और इंटरनेट प्लेटफॉर्म पर उनकी तस्वीर, वीडियो, आवाज और AI के जरिए बनाए गए कंटेंट का गलत इस्तेमाल किया जा रहा है। इससे न सिर्फ उनकी छवि को नुकसान पहुंच रहा है, बल्कि इसका व्यावसायिक फायदा भी उठाया जा रहा है।

अल्लू अर्जुन ने कोर्ट से मांग की है कि उनके नाम, फोटो, आवाज और किसी भी तरह के डिजिटल या AI आधारित कंटेंट के अनधिकृत इस्तेमाल पर तुरंत रोक लगाई जाए। मामले की सुनवाई दिल्ली हाईकोर्ट में न्यायमूर्ति तुषार राव गेडेला की बेंच के सामने होनी है।

बताया जा रहा है कि कोर्ट इस मामले में अंतरिम आदेश जारी कर सकता है, जिसमें संबंधित प्लेटफॉर्म और व्यक्तियों को अभिनेता की पहचान के दुरुपयोग से रोका जा सकता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button