अंतरराष्ट्रीय

लाहौर में लश्कर-ए-तैयबा के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा पर हमला, अज्ञात हमलावरों ने मारी गोली; हालत गंभीर

Listen to this News

इस्लामाबाद/लाहौर: पाकिस्तान के लाहौर से बड़ी खबर सामने आई है, जहां लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के संस्थापक सदस्य आमिर हमजा पर अज्ञात बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, हमलावरों ने एक न्यूज चैनल के दफ्तर के बाहर उन पर ताबड़तोड़ फायरिंग की, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

सूत्रों के अनुसार, हमला उस समय हुआ जब आमिर हमजा लाहौर में एक मीडिया ऑफिस के बाहर मौजूद थे। अचानक पहुंचे अज्ञात हमलावरों ने उन पर कई राउंड फायर किए और मौके से फरार हो गए। घटना के बाद इलाके में सुरक्षा बढ़ा दी गई है और पुलिस ने हमलावरों की तलाश शुरू कर दी है।

आमिर हमजा को लश्कर-ए-तैयबा के शुरुआती और प्रभावशाली चेहरों में गिना जाता है। वह लंबे समय से आतंकी संगठन की वैचारिक और रणनीतिक गतिविधियों से जुड़ा रहा है। भारत में हुए कई बड़े आतंकी हमलों के संदर्भ में भी उसका नाम सामने आता रहा है।

पाकिस्तान में पिछले कुछ समय से आतंकी संगठनों से जुड़े कई बड़े चेहरों पर हमलों की घटनाएं सामने आई हैं। ऐसे में आमिर हमजा पर यह हमला सुरक्षा एजेंसियों के लिए भी बड़ा सवाल बन गया है। फिलहाल पुलिस और खुफिया एजेंसियां हमले के पीछे की वजह और हमलावरों की पहचान में जुटी हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button