उत्तराखंड
चमोली: गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर सेना का वाहन खाई में गिरा, दो जवान घायल

चमोली: उत्तराखंड के चमोली जिले में गोपेश्वर-चोपता हाईवे पर एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां सेना का एक वाहन अनियंत्रित होकर खाई में गिर गया। इस दुर्घटना में वाहन में सवार दो जवान घायल हो गए।
बताया जा रहा है कि हादसा दिलो बैंड के पास हुआ, जहां वाहन अचानक संतुलन खो बैठा और गहरी खाई में जा गिरा।
घटना के बाद स्थानीय लोगों ने तुरंत राहत कार्य शुरू किया और दोनों घायल जवानों को खाई से निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया।
घायलों में से एक जवान को गंभीर चोटें आई हैं, जिसे बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है, जबकि दूसरे का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है।



