देश

धनबाद में सनसनी: घर में घुसकर युवक को मारी गोली, इलाज के दौरान मौत

Listen to this News

धनबाद: झारखंड के धनबाद जिले में अपराधियों ने दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देते हुए एक युवक की घर में घुसकर गोली मारकर हत्या कर दी। घटना कतरास क्षेत्र के सोनारडीह ओपी इलाके की है, जहां हमलावरों ने युवक शुभम यादव पर ताबड़तोड़ फायरिंग की।

बताया जा रहा है कि घटना के समय शुभम यादव अपने घर में मौजूद था। इसी दौरान दो अज्ञात अपराधी घर में घुस आए और उस पर कई राउंड गोलियां चला दीं, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से उसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

घटनास्थल से पुलिस ने कई खोखे बरामद किए हैं, जिससे अंदाजा लगाया जा रहा है कि हमलावरों ने कई राउंड फायरिंग की। घटना के बाद इलाके में दहशत और आक्रोश का माहौल है।

प्रारंभिक जांच में इस घटना के पीछे आपसी रंजिश, गैंगवार या अवैध कारोबार से जुड़े एंगल की आशंका जताई जा रही है। पुलिस मामले की जांच में जुटी है और आरोपियों की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button